कब लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग?
सरकारी सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, 8वें वेतन आयोग का कार्य अप्रैल 2025 से शुरू हो सकता है, और इसे 1 जनवरी 2026 से लागू करने की संभावनाएं प्रबल हैं। यह आयोग लगभग 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनरों के जीवन को प्रभावित करेगा।
फिटमेंट फैक्टर: वेतन निर्धारण की रीढ़
वेतन निर्धारण में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) की भूमिका निर्णायक होती है। यही वह गुणांक है जिससे मौजूदा बेसिक पे को गुणा करके नई सैलरी तय की जाती है। 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, जिससे न्यूनतम सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी।
बता दें की अब 8वें वेतन आयोग में तीन संभावित फिटमेंट फैक्टर पर विचार चल रहा है: 1.92 (संभावित न्यूनतम वृद्धि), 2.08 (मध्यम स्तर की वृद्धि), 2.86 (सबसे उच्चतम अनुमान), सरकार के द्वारा ही फिटमेंट फैक्टर की घोषणा की जा सकती हैं।
1 से 7 पे-लेवल तक कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
Level 1: वर्तमान बेसिक पे ₹18,000 → 1.92 फैक्टर: ₹34,560 | 2.08 फैक्टर: ₹37,440 | 2.86 फैक्टर: ₹51,480
Level 2: वर्तमान बेसिक पे ₹19,900 → 1.92 फैक्टर: ₹38,208 | 2.08 फैक्टर: ₹41,392 | 2.86 फैक्टर: ₹56,914
Level 3: वर्तमान बेसिक पे ₹21,700 → 1.92 फैक्टर: ₹41,664 | 2.08 फैक्टर: ₹45,136 | 2.86 फैक्टर: ₹62,062
Level 4: वर्तमान बेसिक पे ₹25,500 → 1.92 फैक्टर: ₹48,960 | 2.08 फैक्टर: ₹53,040 | 2.86 फैक्टर: ₹72,930
Level 5: वर्तमान बेसिक पे ₹29,200 → 1.92 फैक्टर: ₹56,064 | 2.08 फैक्टर: ₹60,736 | 2.86 फैक्टर: ₹83,512
Level 6: वर्तमान बेसिक पे ₹35,400 → 1.92 फैक्टर: ₹67,968 | 2.08 फैक्टर: ₹73,632 | 2.86 फैक्टर: ₹1,01,244
Level 7: वर्तमान बेसिक पे ₹44,900 → 1.92 फैक्टर: ₹86,208 | 2.08 फैक्टर: ₹93,392 | 2.86 फैक्टर: ₹1,28,414
0 comments:
Post a Comment