1. अश्वगंधा: तनाव घटाए, ताकत बढ़ाए
अश्वगंधा को आयुर्वेद में 'बलवर्धक' और 'रसायन' के रूप में जाना जाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और थकान को दूर करता है। नियमित सेवन से मांसपेशियाँ मज़बूत होती हैं, मानसिक तनाव और अनिद्रा में राहत देता है, यौन शक्ति में सुधार लाता है
सेवन विधि: रोज़ाना सुबह और रात, दूध के साथ 1 चम्मच अश्वगंधा चूर्ण या कैप्सूल का सेवन करें।
2. शिलाजीत: उम्र को रोके, ऊर्जा बढ़ाए
हिमालय की गोद से निकलने वाला यह काला-भूरा रेज़िन पुरुषों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स, फुल्विक एसिड और पोषक तत्व होते हैं। नियमित सेवन शरीर में नई ऊर्जा और स्टैमिना लाता है, थकावट व कमजोरी को दूर करता है तथा हार्मोन संतुलन और यौन स्वास्थ्य सुधारता है।
सेवन विधि: पानी या दूध में शिलाजीत की एक मटर के दाने जितनी मात्रा घोलकर सुबह लें।
3. सफेद मूसली: पुरुष शक्ति का प्राचीन स्रोत
सफेद मूसली एक दुर्लभ लेकिन बेहद प्रभावशाली जड़ी-बूटी है। इसे आयुर्वेद में ‘वीर्यवर्धक’ माना गया है। यह यौन कमजोरी, शीघ्रपतन जैसी समस्याओं में लाभकारी होता हैं। साथ ही ये पुरुष प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है, शरीर में ताकत और सहनशक्ति को बढ़ाता है
सेवन विधि: 1 चम्मच सफेद मूसली चूर्ण को दूध में मिलाकर रात को लें।
0 comments:
Post a Comment