1. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)
टाटा ग्रुप की इस फ्लैगशिप IT कंपनी की शुरुआत 1968 में हुई थी। TCS आज दुनिया की सबसे बड़ी IT सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक है। 46 देशों में फैला इसका नेटवर्क, भारत की तकनीकी प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पेश करता है। मुंबई मुख्यालय से चलने वाली इस कंपनी का नाम विश्वसनीयता और गुणवत्ता का पर्याय बन चुका है।
2. इंफोसिस (Infosys)
1981 में शुरू हुई यह कंपनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी IT सेवा प्रदाता है। बेंगलुरु से चलने वाली इंफोसिस आज अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में अपनी तकनीकी सेवाओं से प्रसिद्ध है। इसकी सफलता भारतीय स्टार्टअप्स के लिए एक प्रेरणा है।
3 .ITC लिमिटेड
सिगरेट निर्माण से शुरुआत करने वाली ITC आज होटल, पैकेजिंग, FMCG, और रिटेल जैसे क्षेत्रों में एक बड़ा नाम है। 1910 में शुरू हुई यह कंपनी आज 'आशीर्वाद', 'सनफीस्ट', 'क्लासमेट', और 'विवेल' जैसे प्रोडक्ट्स के ज़रिए भारतीय घरों का हिस्सा बन चुकी है। इसकी उपस्थिति कई विदेशी बाजारों में भी है।
4 .अमूल (Amul)
“टेस्ट ऑफ इंडिया” का टैगलाइन लिए हुए अमूल आज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में भारतीय स्वाद का प्रतिनिधित्व करता है। 1946 में शुरू हुई इस सहकारी संस्था ने ग्रामीण भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। अमेरिका से लेकर खाड़ी देशों तक, अमूल का मक्खन और पनीर खूब पसंद किया जाता है।
4. ओल्ड मंक (Old Monk)
भारतीय रम प्रेमियों के दिल में खास जगह रखने वाला 'ओल्ड मंक' एक ऐसा ब्रांड है जिसकी लोकप्रियता विदेशों में भी कम नहीं है। 1954 में लॉन्च हुई यह ड्रिंक अमेरिका, ब्रिटेन और जापान जैसे देशों में भी उपलब्ध है। यह दिखाता है कि भारतीय स्पिरिट्स ब्रांड भी वैश्विक मुकाबले में पीछे नहीं हैं।
5. रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield)
क्लासिक बुलेट की आवाज़ न सिर्फ भारतीय सड़कों पर गूंजती है, बल्कि यह बाइक अब दुनिया के कई देशों की सड़कों पर दौड़ रही है। ब्रिटेन में शुरू हुई इस बाइक को भारत ने 1955 में अपनाया और 1962 तक इसे पूरी तरह देसी बना लिया गया। आज यह भारत की सबसे पुरानी मोटरसाइकिल ब्रांड्स में से एक है जो 30 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट होती है।
6 .लुइस फिलिप (Louis Philippe)
भारतीय पुरुषों के प्रीमियम फैशन ब्रांड में लुइस फिलिप का नाम अग्रणी है। यह ब्रांड अब न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी अपने क्लासी डिज़ाइन और कपड़ों के लिए जाना जाता है। यह आदित्य बिड़ला ग्रुप का हिस्सा है और इसका व्यापार 700 से अधिक फ्रैंचाइज़ी स्टोर तक फैला है।
7 . लैक्मे (Lakmé)
लैक्मे भारत का अग्रणी कॉस्मेटिक ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 1952 में हुई थी। भारत की महिलाओं के बीच यह वर्षों से भरोसेमंद नाम बना हुआ है। यह अब विदेशों में भी भारतीय ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रतिनिधित्व करता है। इसका संबंध हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी बड़ी FMCG कंपनी से है।
0 comments:
Post a Comment