लाल या हरा? कौन सा 'सेब' है ज्यादा फायदेमंद

हेल्थ डेस्क। सेब को अक्सर ‘स्वास्थ्य का खजाना’ कहा जाता है। लेकिन जब आप बाज़ार में पहुंचते हैं और आपके सामने लाल और हरे सेब दोनों होते हैं, तो सवाल उठता है – कौन सा सेब आपके लिए ज़्यादा फायदेमंद है? यह सवाल केवल स्वाद का नहीं, बल्कि पोषण और स्वास्थ्य लाभों का भी है। आइए दोनों सेबों की तुलना करके समझते हैं कि आपके लिए कौन-सा बेहतर विकल्प हो सकता है।

लाल सेब: स्वाद में मीठा, पोषण में भरपूर

लाल सेब, विशेषकर 'रेड डेलिशियस' किस्म, अपने मीठे स्वाद और आकर्षक रंग के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद फ्लावोनॉयड्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर शरीर को कई रोगों से बचाने में सहायक होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को मजबूत बनाते हैं। जबकि विटामिन C की अच्छी मात्रा त्वचा को चमकदार बनाए रखती है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और कब्ज से राहत दिलाता है।

हरा सेब: खटास लिए पोषण का पिटारा

हरा सेब, जिसे 'ग्रैनी स्मिथ' भी कहा जाता है, स्वाद में हल्का खट्टा होता है और डायबिटिक रोगियों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसमें शुगर की मात्रा लाल सेब की तुलना में कम होती है, जिससे यह वजन कम करने वालों के बीच लोकप्रिय है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण डायबिटीज़ मरीजों के लिए सुरक्षित हैं। जबकि कम कैलोरी और अधिक फाइबर की वजह से भूख नियंत्रित रहती है। इसका खट्टापन और कुरकुरापन दांतों की सफाई में मदद करता है।

तो कौन सा सेब चुनें?

वजन घटाना हैं: हरा सेब

मीठा स्वाद पसंद है: लाल सेब

डायबिटीज़ या शुगर कंट्रोल: हरा सेब

त्वचा और दिल की सेहत के लिए: लाल सेब

कम कैलोरी और अधिक पाचन के लिए: हरा सेब

0 comments:

Post a Comment