डायबिटीज मरीजों के लिए 4 अच्छी और 4 बुरी चीजें, तुरंत जान लें!

हेल्थ डेस्क। डायबिटीज या शुगर की समस्या में सिर्फ दवा लेना ही पर्याप्त नहीं है। खानपान और जीवनशैली पर नियंत्रण रखना सबसे अहम कदम है। सही आहार न केवल ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, बल्कि शरीर को ऊर्जा और पोषण भी प्रदान करता है। आइए जानते हैं 4 ऐसी चीजें जो डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हैं और 4 ऐसी जिन्हें बचना चाहिए।

4 अच्छी चीजें (क्या खाएं)

1 .हरी और बिना स्टार्च वाली सब्जियां: पालक, ब्रोकोली, करेला और मेथी जैसी सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं। ये ब्लड शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करती हैं और लंबे समय तक भूख को नियंत्रित रखती हैं।

2 .कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल: जामुन जैसे फल धीरे-धीरे शुगर रिलीज करते हैं। इन्हें सीमित मात्रा में रोजाना शामिल किया जा सकता है।

3 .साबुत अनाज: ओट्स, बाजरा, दलिया जैसे अनाज उच्च फाइबर युक्त होते हैं। ये शुगर को संतुलित रखते हैं और पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं।

4 .प्रोटीन युक्त आहार: अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स), दालें और नट्स जैसे बादाम व अखरोट प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शुगर नियंत्रित करने में मदद करता है।

बुरी चीजें (किनसे बचें)

1 .मीठे फल और जूस: आम, चीकू और अत्यधिक पके केले ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकते हैं। फलों के जूस में फाइबर नहीं होता, इसलिए इन्हें परहेज करना चाहिए।

2 .मैदा और प्रोसेस्ड फूड: बिस्कुट, सफेद ब्रेड और पिज्जा जैसे रिफाइंड कार्ब्स शुगर को बढ़ाते हैं और शरीर को लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते।

3 .चीनी और मीठे पेय: सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स और मिठाइयां सीधे इंसुलिन स्तर को प्रभावित कर सकती हैं। ये खतरनाक हैं।

4 .अधिक स्टार्च वाली चीजें: आलू, शकरकंद और अधिक सफेद चावल का सेवन सीमित करना चाहिए, क्योंकि ये ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं।

क्या है डॉक्टर की सलाह?

हर व्यक्ति की ब्लड शुगर रिपोर्ट अलग होती है। इसलिए इनमें से कौन सी चीजें कितनी मात्रा में खानी हैं, यह तय करने के लिए डायटिशियन या चिकित्सक से सलाह लेना सबसे सुरक्षित तरीका है। सही खानपान और नियमित व्यायाम के साथ, डायबिटीज का नियंत्रण आसानी से संभव है।

0 comments:

Post a Comment