इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 03 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
पद का नाम: सहायक स्वास्थ्य अधिकारी
कुल पद: 8
भर्ती संस्था: अहमदाबाद नगर निगम (AMC)
नियुक्ति स्थान: अहमदाबाद, गुजरात
श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं: अनारक्षित (UR): 6 पद, एसईबीसी (SEBC): 1 पद, अनुसूचित जनजाति (ST): 1 पद, संबंधित श्रेणी में 1 पद दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेगा।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास निम्न योग्यता होना अनिवार्य है। एमसीआई (MCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री, कम से कम 3 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव।
आयु सीमा
अधिकतम आयु: 45 वर्ष, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी, अहमदाबाद नगर निगम के कर्मचारियों के लिए कोई आयु सीमा लागू नहीं होगी
आवेदन शुल्क
श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क इस प्रकार है: सामान्य / ओबीसी (गैर-दिव्यांग): ₹500, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / एसईबीसी / ईडब्ल्यूएस (गैर-दिव्यांग): ₹250, दिव्यांग उम्मीदवार: आवेदन शुल्क से पूर्ण छूट
आवेदन तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 03 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 17 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ahmedabadcity.gov.in या भर्ती पोर्टल amcmodules.ahmedabadcity.gov.in के माध्यम से आवेदन करें।

0 comments:
Post a Comment