कर्मचारी चयन आयोग में 'ग्रुप-सी' के 4227 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क। हरियाणा के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत ग्रुप-सी के 4227 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) आधारित होगी, जिससे चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाया गया है।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

जारी विज्ञापन के अनुसार, ग्रुप-सी भर्ती में विभिन्न विभागों के अहम पद शामिल किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से मल्टी पर्पस हेल्थ वर्कर (MPHW), स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, डिस्पेंसर, डाइटिशियन, फॉरेस्ट गार्ड, जूनियर इंजीनियर, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन, लीगल असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। स्वास्थ्य, तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्रों में यह भर्ती राज्य की सेवाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

सीईटी पास उम्मीदवार ही कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की हो। आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना सीईटी पास किए गए उम्मीदवार आवेदन के योग्य नहीं माने जाएंगे।

आवेदन की तिथि और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 9 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, सीईटी स्कोर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट: hssc.gov.in

0 comments:

Post a Comment