22वीं किस्त नए और पुराने किसानों के लिए
कई ऐसे किसान हैं जिन्होंने अभी तक इस योजना का लाभ नहीं उठाया। सवाल यह है कि क्या उन्हें भी 22वीं किस्त मिल सकती है। जवाब है हाँ। यदि कोई किसान अब तक योजना का लाभ नहीं ले पाया है, तो भी वे 22वीं किस्त के लिए आवेदन करके इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी है कि किसान खेती योग्य जमीन के मालिक हों और उनके पास अपने नाम पर जमीन का दस्तावेज हो। सही तरीके से आवेदन और सत्यापन के बाद ही 22वीं किस्त उनके खाते में भेजी जाएगी।
पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करें
पात्र किसान इस योजना के लिए राजस्व अधिकारियों, ग्राम पटवारियों, या निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की मदद से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसान PM Kisan पोर्टल पर स्वयं भी पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन के लिए किसानों के पास आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, जमीन के स्वामित्व को दर्शाने वाले दस्तावेज होनी चाहिए।
ऑनलाइन पंजीकरण के स्टेप्स:
पीएम-किसान पोर्टल पर जाएँ और 'किसान कॉर्नर' में 'नया किसान पंजीकरण' चुनें। सत्यापन के लिए 'ग्रामीण किसान पंजीकरण' या 'शहरी किसान पंजीकरण' विकल्प चुनें, आधार नंबर और राज्य दर्ज करें। यदि डेटाबेस में विवरण नहीं मिलता है, तो पेज पर 'हां, पंजीकरण करें' का विकल्प दिखेगा। पंजीकरण फॉर्म में व्यक्तिगत और बैंकिंग विवरण दर्ज करें और 'सहेजें' पर क्लिक करें। पृष्ठ पर दिखाए गए निर्देशों का पालन करके पंजीकरण पूरा करें।
0 comments:
Post a Comment