यूपी में 'किसानों' को 2 बड़ी खुशखबरी, सरकार ने की घोषणा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों और पशुपालकों के हित में दो अहम फैसले लेकर बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित ‘राज्य ऋण संगोष्ठी 2026-27’ के दौरान इन योजनाओं की घोषणा की, जिससे किसानों को अब न सिर्फ जल्दी कर्ज मिलेगा बल्कि पशुओं के इलाज का खर्च भी कम होगा।

1 .5 मिनट में मिलेगा कृषि ऋण, लॉन्च हुआ ई-केसीसी पोर्टल

प्रदेश के किसानों के लिए सबसे बड़ी राहत ई-केसीसी (e-KCC) पोर्टल की शुरुआत है। इस पोर्टल के जरिए किसान अब महज 5 मिनट में कृषि ऋण प्राप्त कर सकेंगे। पहले जहां किसानों को बैंक के चक्कर काटने पड़ते थे और महीनों इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और तेज हो गई है।

सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए किसानों को दिए जाने वाले ऋण का लक्ष्य बढ़ाकर 3 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। इससे साफ है कि सरकार खेती को मजबूत करने और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने पर पूरा जोर दे रही है।

2 .पशुपालकों को बड़ी राहत, खुलेंगे पशु औषधि केंद्र

दूसरी बड़ी खुशखबरी पशुपालकों के लिए है। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में पशु औषधि केंद्र खोलने जा रही है। ये केंद्र उसी तर्ज पर काम करेंगे जैसे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, जहां आम लोगों को सस्ती दवाएं मिलती हैं। अब पशुपालकों को भी बाजार से कम कीमत पर पशुओं की दवाएं मिलेंगी, जिससे इलाज का खर्च काफी कम हो जाएगा। इससे खासतौर पर छोटे और सीमांत पशुपालकों को बड़ा फायदा होगा।

पशु औषधि केंद्र खोलने की क्या है प्रक्रिया

आवेदन के लिए 5,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक व्यक्ति pashuaushadhi.dahd.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पशु औषधि केंद्रों की स्थापना से पशुपालकों को समय पर और सस्ती दवाएं मिलेंगी, जिससे पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment