रक्षा मंत्रालय में ग्रुप-C की भर्ती, 10वीं पास के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत जयपुर स्थित 61 कैवलरी यूनिट में ग्रुप-C श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। इस संबंध में भर्ती सूचना संख्या 01/2026 जारी की गई है, जिसके तहत सईस (Syce) पद के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जिन्होंने न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है और रक्षा क्षेत्र से जुड़कर सेवा करना चाहते हैं।

कुल पद और वेतनमान

इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सईस पद के लिए कुल 12 रिक्तियां उपलब्ध हैं। चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-1 के अनुसार 18,000 रुपये से 56,900 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा, साथ ही केंद्र सरकार द्वारा अनुमन्य अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। नियुक्ति का स्थान जयपुर और नई दिल्ली निर्धारित किया गया है।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा वर्ग के अनुसार निर्धारित की गई है।

ईडब्ल्यूएस वर्ग: 18 से 25 वर्ष

ओबीसी वर्ग: 18 से 28 वर्ष

एसटी वर्ग: 18 से 30 वर्ष

केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार पात्र सरकारी कर्मचारियों को आयु सीमा में अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसमें योग्यता और मैट्रिक के अंकों को आधार बनाया जा सकता है। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा, जिसमें चरित्र प्रमाण पत्र और पूर्व अनुभव (यदि हो) की भी जांच होगी।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को A4 साइज पेपर पर टाइप किया हुआ आवेदन पत्र तैयार कर, सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ डाक द्वारा भेजना होगा। रोजगार समाचार में भर्ती अधिसूचना प्रकाशित होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर आवेदन संबंधित पते पर पहुंच जाना चाहिए। इसमें रविवार और सरकारी अवकाश भी शामिल होंगे।

आवेदन भेजने का पता

कमांडेंट,

मुख्यालय एसी सेंटर एवं स्कूल,

पिन – 900476,

सी/ओ 56 एपीओ।

0 comments:

Post a Comment