आइए जानते हैं रिटायर कर्मचारियों के लिए पांच प्रमुख संभावित लाभ:
1.पेंशन रिवीजन और नया फिटमेंट फैक्टर
पेंशन की गणना के लिए नया फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाएगा, जो अनुमानित 1.83 से 2.86 के बीच तक हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप कुल पेंशन में 30% से 34% तक की वृद्धि होने की उम्मीद है। इससे रिटायर कर्मचारियों की मासिक आमदनी बढ़ जाएगी।
2 .न्यूनतम पेंशन में भारी बढ़ोतरी के आसार
वर्तमान में केंद्रीय पेंशनर्स को न्यूनतम पेंशन ₹9,000 मिलती है। 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद यह बढ़कर ₹20,500 से ₹25,740 के बीच हो सकती है। इससे छोटे पेंशनर्स की वित्तीय स्थिति में काफी सुधार होगा।
3. महंगाई राहत (DR) का नया ढांचा
1 जनवरी 2026 से पेंशनर्स को 60% महंगाई राहत (Dearness Relief) मिलने की संभावना है। इसके साथ ही यह राहत मूल पेंशन में जोड़ दी जाएगी (DR Reset to zero), जिससे पेंशन का आधार बढ़ जाएगा और भविष्य में मिलने वाली DR भी उसी आधार पर तय होगी।
4. ग्रेच्युटी सीमा में वृद्धि
अब तक अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा ₹20 लाख थी। 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद यह सीमा ₹25 लाख या ₹30 लाख तक बढ़ाई जा सकती है। इससे लंबे समय तक सेवा देने वाले कर्मचारियों को बड़े स्तर पर लाभ मिलेगा।
5. एरियर का भुगतान
भले ही आयोग की रिपोर्ट आने में समय लगे, लेकिन सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएंगी। इसका मतलब यह है कि पेंशनर्स को पेंशन का पूरा बकाया (Arrears) एकमुश्त भुगतान के रूप में मिल सकता है।
.png)
0 comments:
Post a Comment