8वें वेतन आयोग: ₹44,900 बेसिक पे वालों की नई नेट सैलरी का गणित?

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का मुख्य आधार फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) होता है। यह फैक्टर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिसके चलते न्यूनतम सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी। 

अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर तीन संभावनाओं पर चर्चा हो रही है – 1.92, 2.08 और 2.86, जो सीधे कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी को प्रभावित करेगी।

बेसिक सैलरी कैसे तय होती है?

नई बेसिक सैलरी का फॉर्मूला सरल है:

नई बेसिक सैलरी = मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर

इस हिसाब से 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर ₹44,900 बेसिक पे वाले कर्मचारियों की सैलरी में अलग-अलग स्तरों पर वृद्धि देखने को मिल सकती है।

8वें वेतन आयोग में सैलरी का अनुमान

अगर फिटमेंट फैक्टर 1.92 रहता है, तो ₹44,900 का बेसिक पे ₹86,208 तक बढ़ सकता है।

अगर फिटमेंट फैक्टर 2.08 होता है, तो नई बेसिक सैलरी ₹93,392 तक पहुंच सकती है।

और सबसे अधिक अनुमानित फिटमेंट फैक्टर 2.86 होने पर ₹44,900 का बेसिक पे ₹1,28,414 तक जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment