यूपी में बन रहा 94KM लंबा रिंग रोड, लोगों के लिए खुशखबरी!

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की ट्रैफिक और कनेक्टिविटी समस्या को कम करने के लिए कानपुर में 94 किलोमीटर लंबा रिंग रोड निर्माणाधीन है। इस परियोजना का उद्देश्य शहर के भीतर यातायात दबाव को कम करना और औद्योगिक, आवासीय एवं हवाई अड्डे से जुड़ी पहुंच को बेहतर बनाना है।

शुक्रवार को क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक गौतम विशाल ने रिंग रोड के पैकेज वन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पैकेज वन का निर्माण सितंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा और वर्तमान में इसमें 10 किलोमीटर रोड तैयार हो चुकी है। यह रिंग रोड पूरी तरह सिक्स लेन की होगी, जिससे शहर के अंदर 60 प्रतिशत ट्रैफिक लोड कम होगा। 

पुल और सर्विस रोड से जुड़े फायदे

रिंग रोड में गंगा नदी पर दो बड़े पुलों का निर्माण चल रहा है। बिठूर में गंगा वैली के पास 3300 मीटर लंबे पुल और चकेरी एयरपोर्ट के नजदीक दूसरा पुल बन रहे हैं। एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रिंग रोड से सर्विस रोड भी तैयार की जाएगी, जिससे एयरपोर्ट आने-जाने वालों को सुविधा होगी।

जाम और प्रदूषण में होगी कमी

रिंग रोड के बनने से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा। इसके परिणामस्वरूप जाम में कमी आएगी और वायु एवं ध्वनि प्रदूषण में भी राहत मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से औद्योगिक क्षेत्र, सरकारी परियोजनाएं और व्यापारिक गतिविधियां भी लाभान्वित होंगी।

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे भी जल्द शुरू

गौतम विशाल ने बताया कि कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का निर्माण मार्च तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ अप्रैल से एक्सप्रेसवे का संचालन शुरू होगा। हाईवे में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है और शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के लिए साउंड प्रूफ बैरियर लगाए गए हैं, जिससे शोर को नियंत्रित किया जा सके।

0 comments:

Post a Comment