क्या हैं खास सुविधाएं?
इस पैकेज के तहत कर्मचारियों को निम्न लाभ मिलेंगे:
कम ब्याज दर पर पर्सनल, ऑटो और हाउसिंग लोन।
टर्म लाइफ इंश्योरेंस और अन्य फ्री बीमा कवरेज।
जीरो बैलेंस सैलरी अकाउंट और अपग्रेडेड बैंकिंग सुविधाएं।
अनलिमिटेड NEFT/RTGS/IMPS/UPI ट्रांजैक्शन बिना कोई चार्ज।
प्रीपेड और गिफ्ट कार्ड जारी करने पर छूट, साथ ही लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड।
फ्री पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस 1.50 करोड़ रुपये तक और एयर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस 2 करोड़ रुपये तक।
डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, कैशबैक, रिवॉर्ड प्रोग्राम और मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा।
कौन ले सकता है लाभ?
यह पैकेज केवल केंद्र सरकार और उसके अधीनस्थ/संबद्ध कार्यालयों के स्थायी और रेगुलर कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है। अकाउंटधारक की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। नए पेंशन खातों के लिए यह सुविधा लागू नहीं है, लेकिन पहले से पेंशन खाते वाले कर्मचारी 70 साल तक इसे जारी रख सकते हैं।
अकाउंट खोलने की प्रक्रिया
नए अकाउंट खोलने के लिए कर्मचारी को सैलरी से जुड़े दस्तावेज जैसे लेटेस्ट सैलरी स्लिप, अपॉइंटमेंट लेटर और अन्य आवश्यक पहचान-पत्र जमा करना होंगे। ज्वाइंट अकाउंट की अनुमति भी दी गई है।
बैंक ऑफ बड़ौदा का उदाहरण
बैंक ऑफ बड़ौदा इस पैकेज के तहत विशेष सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इसमें अकाउंटधारक को इनबिल्ट ओवरड्राफ्ट सुविधा, कम ब्याज दर पर लोन, बीमा कवरेज और कार्ड से जुड़े विशेष लाभ मिल रहे हैं। अन्य सरकारी बैंक भी कम्पोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज की सुविधा दे रही हैं।

0 comments:
Post a Comment