कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 फरवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग तय की गई है। आरबीआई नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।
पदों का विवरण
इस भर्ती के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। ग्रेड-बी में विधि अधिकारी के 6 पद, प्रबंधक (तकनीकी-सिविल) के 2 पद, प्रबंधक (तकनीकी-विद्युत) का 1 पद, सहायक प्रबंधक (राजभाषा) के 4 पद और सहायक प्रबंधक (प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा) के 8 पद घोषित किए गए हैं। यह पद न केवल प्रतिष्ठित हैं, बल्कि इनमें करियर ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं भी मानी जाती हैं।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है, जिस पर 18 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देय होगा। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 100 रुपये शुल्क देना होगा, साथ में 18 प्रतिशत जीएसटी। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
परीक्षा और चयन प्रक्रिया
आरबीआई द्वारा इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 मार्च 2026 को किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे
उम्मीदवारों के लिए सलाह
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना चाहिए। पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तों की सही जानकारी रखना बेहद जरूरी है। समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

0 comments:
Post a Comment