बिहार में 12वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए बंपर भर्ती, हजारों पदों पर आवेदन का मौका

पटना। बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य में विभिन्न विभागों में 12वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इन भर्तियों के जरिए पुलिस, प्रशासन और वित्तीय क्षेत्र में हजारों पद भरे जाएंगे।

1. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (CSBC)

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स (CSBC) के माध्यम से 83 कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 5 मार्च 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार CSBC की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

2. बिहार पुलिस सहायक उप निरीक्षक भर्ती 2026 (BPSSC)

बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेस कमीशन (BPSSC) के तहत 462 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए उम्मीदवार का न्यूनतम योग्यता B.Sc होना आवश्यक है। आवेदन ऑनलाइन 4 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और 4 मार्च 2026 तक किए जा सकेंगे। आवेदन करने के लिए BPSSC की वेबसाइट पर जाना होगा।

3. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ऑडिटर भर्ती 2026

BPSC के माध्यम से 102 ऑडिटर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए उम्मीदवारों की योग्यता B.A, B.Com, B.Sc, CA, ICWA या MBA/PGDM हो सकती है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 26 फरवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन BPSC की वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment