बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, होली पर चलेंगी 285 स्पेशल ट्रेनें

पटना। बिहार के यात्रियों के लिए होली के मौके पर रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। त्योहार के दौरान दूसरे राज्यों से बिहार आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 1 से 22 मार्च के बीच कुल 1,410 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इनमें पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से 285 स्पेशल ट्रेनें बिहार में यात्रियों की सेवा में रहेंगी।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के समय भीड़भाड़ को कम करना और यात्रियों को समय पर उनकी मंजिल तक पहुँचाना है।

कुछ प्रमुख होली स्पेशल ट्रेनें इस प्रकार हैं:

रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल (गाड़ी नंबर 01667/01668): 27 फरवरी और 2 मार्च को रानी कमलापति से दोपहर 2:25 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 28 फरवरी और 3 मार्च को दानापुर से 11:15 बजे खुलकर अगले दिन 8:55 बजे रानी कमलापति लौटेगी।

रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल (गाड़ी नंबर 01665/01666): 5 मार्च से हर गुरुवार रानी कमलापति से दोपहर 3:20 बजे खुलकर अगले दिन 10:10 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए तीसरे दिन शाम 6:55 बजे अगरतला पहुंचेगी। वापसी में 8 मार्च से हर रविवार अगरतला से शाम 5:20 बजे खुलकर अगले दिन 10:35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

सोगरिया-दानापुर-सोगरिया स्पेशल (गाड़ी नंबर 09821/09822): 28 फरवरी और 7 मार्च को सोगरिया (कोटा) से रात 11:10 बजे खुलकर अगले दिन रात 11:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 2 और 9 मार्च को दानापुर से 1:15 बजे खुलकर अगले दिन 1:10 बजे सोगरिया लौटेगी।

हापा-नाहरलगुन-हापा स्पेशल (गाड़ी नंबर 09525/09526): 4 मार्च से हर बुधवार हापा से रात 12:40 बजे खुलकर दूसरे दिन 5:00 बजे हाजीपुर रुकते हुए तीसरे दिन 4:00 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी। वापसी में 7 मार्च से हर शनिवार नाहरलगुन से सुबह 9:40 बजे खुलकर अगले दिन 7:15 बजे हाजीपुर रुकते हुए चौथे दिन आधी रात 12:30 बजे हापा लौटेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को समय की बचत होगी और होली के दौरान भीड़ और जाम जैसी परेशानियों से राहत मिलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय पर टिकट बुकिंग कर लें ताकि सुविधा का पूरा लाभ उठा सकें।

0 comments:

Post a Comment