खुशखबरी पर खुशखबरी! यूपी के 5 संस्थानों में बंपर भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के पांच प्रमुख शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इन अवसरों में स्नातक से लेकर डॉक्टरेट तक योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती का पूरा विवरण

1. IIT BHU – वाराणसी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने नेटवर्क ऑपरेटर और फील्ड ऑपरेटर के 2 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। किसी भी स्नातक योग्य उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन IIT BHU की आधिकारिक वेबसाइट iitbhu.ac.in पर किया जाएगा।

2. इलाहाबाद विश्वविद्यालय – प्रयागराज

अकादमिक और संपादन क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने कॉपी एडिटर के पद पर भर्ती की घोषणा की है। किसी भी स्नातक या स्नातकोत्तर योग्य उम्मीदवार 3 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट allduniv.ac.in से प्राप्त फॉर्म भरकर जमा किया जाएगा।

3. छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय – कानपुर

CSJMU ने 54 फैकल्टी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्नातकोत्तर, M.Phil या Ph.D. योग्य उम्मीदवार 14 जनवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन csjmu.ac.in पर जाकर किया जा सकता है।

4. डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय – आगरा

DBRAU ने 53 फैकल्टी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। योग्य उम्मीदवार 23 जनवरी 2026 से 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन dbrau.ac.in के माध्यम से किया जाएगा।

5. कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट – लखनऊ

कैंसर क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए KSSSCI ने 74 फैकल्टी पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवारों में DNB, M.Phil/Ph.D, MS/MD, M.Ch, DM, Master of Dental Surgery धारक शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 8 जनवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक cancerinstitute.edu.in के माध्यम से किया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment