भारत-चीन-अमेरिका भी पीछे! ये हैं दुनिया की सबसे मजबूत इकॉनमी वाले देश

नई दिल्ली। अक्सर जब हम “सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था” की बात करते हैं, तो अमेरिका, चीन और भारत का नाम सामने आता है। ये देश आकार और वैश्विक आर्थिक प्रभाव के मामले में शीर्ष पर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आर्थिक स्थिरता और मजबूती के मामले में ये तीनों देश दुनिया की टॉप-10 लिस्ट में शामिल नहीं हैं?

दुनिया की सबसे स्थिर और मजबूत इकॉनमी

यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, आर्थिक रूप से सबसे मजबूत देशों की लिस्ट में यूएई सबसे ऊपर है। इसके बाद आते हैं: स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन, डेनमार्क, नीदरलैंड, सऊदी अरब। इस सूची में बड़े आकार की अर्थव्यवस्था वाले देशों में सिर्फ जर्मनी और जापान ही शामिल हैं। जर्मनी दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी है, जबकि जापान पांचवें स्थान पर है।

अमेरिका और चीन की रैंकिंग

अमेरिका, जो दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है, इस आर्थिक मजबूती की लिस्ट में 13वें नंबर पर है। अमेरिका से आगे नॉर्वे 11वें स्थान पर है। जबकि चीन, जो दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी है, इस लिस्ट में 19वें नंबर पर है। यानी आकार में बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद ये देश आर्थिक स्थिरता और मजबूती के मामले में शीर्ष पर नहीं हैं।

इस लिस्ट में भारत की क्या है स्थिति?

भारत, जो दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, आर्थिक मजबूती के मामले में 47वें स्थान पर है। हालांकि भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में दुनिया में चर्चा में है, लेकिन इस लिस्ट में कई छोटे देशों से पीछे है। भारत से पीछे केवल छोटे और मध्य आकार के कुछ देश हैं जैसे ब्राजील, मेक्सिको, अर्जेंटीना, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, केन्या और यूक्रेन जैसे देश हैं।

इस लिस्ट की अन्य दिलचस्प तथ्य क्या हैं?

इस लिस्ट में यूरोपीय और मध्य पूर्व के कई देश शीर्ष पर हैं। उदाहरण के लिए: स्विट्जरलैंड और जर्मनी आर्थिक स्थिरता के मामले में अग्रणी हैं। यूएई ने अपनी तेल-आधारित अर्थव्यवस्था के साथ विविध क्षेत्रों में निवेश करके शीर्ष रैंक हासिल की है। जबकि ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन और डेनमार्क जैसी छोटी अर्थव्यवस्थाओं ने स्थिरता और मजबूत संस्थागत संरचना के कारण बेहतर रैंकिंग पाई है।

0 comments:

Post a Comment