बिहार में 10वीं पास के लिए भर्ती, 10 फरवरी तक आवेदन

न्यूज डेस्क। बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरपुर (DLSA Muzaffarpur) ने पैरा लीगल वॉलंटियर (Para Legal Volunteers) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 48 पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 10 फरवरी 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

10वीं पास को मौका

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता साक्षर रखी गई है, जबकि मैट्रिक (10वीं पास) उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे ग्रामीण और सामान्य वर्ग के युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

आयु सीमा और मानदेय

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 750 रुपये प्रति दिन मानदेय दिया जाएगा। यह भूमिका स्थायी नौकरी नहीं है, बल्कि सामाजिक और विधिक जागरूकता से जुड़ा दायित्व निभाने का अवसर प्रदान करती है।

पैरा लीगल वॉलंटियर की भूमिका

पैरा लीगल वॉलंटियर का मुख्य कार्य आम लोगों को कानूनी जानकारी देना, सरकारी योजनाओं और मुफ्त विधिक सहायता के बारे में जागरूक करना होता है। ये वॉलंटियर न्यायालय, पंचायत, गांव और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करते हैं।

ऑनलाइन करें आवेदन प्रक्रिया पूरा

इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन करना होगा। आवेदन पत्र और विस्तृत जानकारी जिला न्यायालय मुजफ्फरपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। भरे हुए आवेदन पत्र को निर्धारित तिथि से पहले संबंधित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।

0 comments:

Post a Comment