1 .बिहार पुलिस में भर्ती – 462 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर
बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेस कमीशन (BPSSC) ने 2026 के लिए 462 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए बी.एससी. डिग्री धारक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू होकर 4 मार्च 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट, bpssc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
2 .केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल में भर्ती – 83 कांस्टेबल
साथ ही, सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने 2026 के लिए 83 कांस्टेबल पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू होकर 5 मार्च 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन CSBC की आधिकारिक वेबसाइट, csbc.bihar.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
इन भर्तियों के जरिए बिहार के युवाओं को पुलिस सेवा में कदम रखने और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था में योगदान देने का मौका मिलेगा। साथ ही, यह रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ ही युवाओं के करियर को मजबूती प्रदान करेगा। सभी उम्मीदवारों से आग्रह है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन और पात्रता मानदंड अवश्य पढ़ें और समय पर ऑनलाइन आवेदन करें।
.png)
0 comments:
Post a Comment