BECIL भर्ती 2026: 154 पदों पर सुनहरा मौका, 18 फरवरी तक करें आवेदन

न्यूज डेस्क। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने AIIMS जम्मू के लिए कुल 154 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती कॉंट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

संस्था का नाम: Broadcast Engineering Consultants India Limited (BECIL)

क्लाइंट: AIIMS, जम्मू

कुल पद: 154

पदों के नाम: DEO, MTS एवं अन्य

आवेदन शुरू: 04 फरवरी 2026

अंतिम तिथि: 18 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे तक)

आधिकारिक वेबसाइट: www.becil.com

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं मांगी गई हैं। उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई भी योग्यता हो सकती है। 10वीं पास / ITI, किसी भी विषय में ग्रेजुएशन, B.Sc / B.Tech / B.E, M.A / M.Sc / M.E / M.Tech, MCA / MSW, DMLT / BMLT, पद के अनुसार विस्तृत योग्यता की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ना जरूरी है।

आवेदन कैसे करें?

BECIL की आधिकारिक वेबसाइट www.becil.com पर जाएं। भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें। आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित (Self Attested) कॉपी संलग्न करें। भरे हुए आवेदन फॉर्म को निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले भेज दें।

0 comments:

Post a Comment