1 किलोवाट उपभोक्ताओं को 30 दिन की मोहलत
नई व्यवस्था के तहत 1 किलोवाट कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए पूरे 30 दिन का समय दिया जाएगा। इससे पहले उपभोक्ताओं को कम समय मिलने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता था।
2 किलोवाट उपभोक्ताओं के लिए भी राहत
2 किलोवाट कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें बिजली कटने से पहले सूचना दिया जायेगा की अपना बैलेंस रिचार्ज करा लें।
बिजली कटने से पहले मिलेंगे 5 अलर्ट
सबसे अहम बदलाव यह है कि अब किसी भी उपभोक्ता की बिजली तब तक नहीं काटी जाएगी, जब तक उसके मोबाइल पर पांच बार एसएमएस अलर्ट नहीं भेजे जाते। इन मैसेज के जरिए उपभोक्ताओं को बार-बार सूचित किया जाएगा कि उनका बैलेंस खत्म होने वाला है।
उपभोक्ताओं की शिकायत पर लिया गया फैसला
दरअसल, स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी कि बिना पर्याप्त सूचना के बिजली काट दी जाती है। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है, ताकि लोगों को समय रहते रिचार्ज करने का मौका मिल सके।
.png)
0 comments:
Post a Comment