पानी-पानी होगा यूपी! कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच अब मौसम करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव से जहां एक ओर तापमान में गिरावट की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

मौसम में बदलाव के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय हो रही मौसमी प्रणालियों के कारण अगले 24 घंटों में कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। हवा की रफ्तार सामान्यतः 40 से 50 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है, जबकि आंधी के दौरान यह गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पूर्वांचल और तराई में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच आदि जिलों में तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है।

पश्चिमी यूपी और NCR में भी असर

मौसम का प्रभाव केवल पूर्वांचल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और NCR क्षेत्र में भी इसका असर दिखेगा। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली में बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं। वहीं, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, पीलीभीत, एटा और शाहजहांपुर में भी आंधी-बारिश आ सकती हैं।

सावधानी जरूरी, लोगों से अपील

मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से बचें, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

0 comments:

Post a Comment