कब से कर सकेंगे आवेदन?
आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू होगी, जो 28 जुलाई तक चलेगी। वहीं आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन या शुल्क समायोजन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त निर्धारित की गई है।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1182 पद भरे जाएंगे, जिनमें 1000 पद सामान्य चयन के लिए, जबकि 182 पद विशेष चयन के लिए निर्धारित किए गए हैं
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में मौका मिलेगा, जो शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों के PET में शून्य या नकारात्मक अंक होंगे, वे इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
महत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी अपडेट से वंचित न रहें।

0 comments:
Post a Comment