1 .घर बैठे होगा नक्शा स्वीकृति के लिए आवेदन
अब मकान, दुकान या अन्य भवनों का नक्शा पास कराने के लिए लोगों को जिला पंचायत कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने ऑनलाइन रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम (ओआरएमएस) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की है। इस पोर्टल पर लोग घर बैठे नक्शा स्वीकृति के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया भी आसान बनेगी।
2 .ऑनलाइन जमा कर सकेंगे टैक्स
सरकार ने करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए टैक्स भुगतान की सुविधा भी ऑनलाइन कर दी है। अब लोग ओआरएमएस पोर्टल के जरिए अपने कर की अदायगी आसानी से कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था से भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और लोगों को लंबी लाइनों में लगने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
3 .जिला पंचायतों के काम डिजिटल
पंचायती राज विभाग ने निर्देश दिया है कि जिला पंचायतों से जुड़े नोटिस, आरसी और अन्य प्रशासनिक कार्य भी अब पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। इससे विभागीय कामकाज में तेजी आएगी और रिकॉर्ड सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। जिससे लोगों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। वहीं जिला पंचायतों की आय में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे वे आर्थिक रूप से अधिक मजबूत बन सकेंगी।
लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
नई ऑनलाइन सेवाओं के लागू होने से आम नागरिकों को सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, सुविधा और तेजी का लाभ मिलेगा। साथ ही भ्रष्टाचार और अनावश्यक देरी जैसी समस्याओं में भी कमी आने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment