वीआईपी फ्लीट में बड़ी कटौती
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकारी काफिलों में अनावश्यक वाहनों की संख्या कम की जाए। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता भी बढ़ेगी। यह कदम सरकारी खर्चों को नियंत्रित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जनता से भी की अपील: बचत जरूरी
सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईंधन की खपत कम की जाए और अनावश्यक वस्तुओं, विशेषकर सोने की खरीद से बचा जाए। उन्होंने इसे वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए जरूरी बताया।
सार्वजनिक परिवहन और ई-वाहनों पर जोर
सीएम ने मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही नो व्हीकल डे लागू करने का सुझाव दिया गया है। मेट्रो, बस सेवाएं, कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है।
बिजली और ईंधन बचाने के लिए नई पहल
सरकार ने बिजली की बचत के लिए भी सख्त और व्यावहारिक कदम सुझाए हैं। रात 10 बजे के बाद सजावटी लाइटों के सीमित उपयोग, कार्यालयों में बैच आधारित समय व्यवस्था और अनावश्यक बिजली खपत कम करने की अपील की गई है।
वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल सिस्टम को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक और शैक्षणिक संस्थानों में वर्चुअल मीटिंग और वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में 50 प्रतिशत तक आंतरिक बैठकें ऑनलाइन की जाएं और उद्योगों को भी सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम के लिए प्रेरित किया जाए।
विदेशी यात्राओं और डेस्टिनेशन वेडिंग पर भी फोकस
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अगले छह महीने तक गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचने की अपील की है। इसके साथ ही देश और प्रदेश में ही पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। यूपी के ऐतिहासिक स्थलों, किलों और इको-टूरिज्म साइट्स को बढ़ावा देने की योजना भी सामने रखी गई है।

0 comments:
Post a Comment