पुतिन का बड़ा ऐलान, अमेरिका समेत NATO देशों में हड़कंप

न्यूज डेस्क। रूस और पश्चिमी देशों के बीच जारी तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा सैन्य ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि रूस इस साल के अंत तक अपनी नई रणनीतिक परमाणु मिसाइल 'सरमत' को कॉम्बैट अलर्ट पर तैनात करेगा। इस घोषणा के बाद अमेरिका और NATO देशों में सुरक्षा और रणनीतिक स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

सरमत सबसे शक्तिशाली मिसाइल

रूसी राष्ट्रपति ने इस मिसाइल को दुनिया की सबसे शक्तिशाली रणनीतिक हथियारों में से एक बताया है। यह बयान सरमत मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद सामने आया, जिसे रूस अपनी रक्षा क्षमता में एक बड़ी उपलब्धि मान रहा है। पुतिन ने रक्षा मंत्रालय, वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और इस परियोजना से जुड़े सभी कर्मचारियों को सफल परीक्षण के लिए बधाई दी और इसे रूस की रक्षा ताकत को मजबूत करने वाला कदम बताया।

क्या है सरमत मिसाइल?

सरमत एक भारी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है, जिसे नाटो द्वारा ‘सैटन-II’ नाम दिया गया है। यह आधुनिक तकनीक से लैस मिसाइल रूस की सबसे घातक रणनीतिक प्रणालियों में से एक मानी जाती है। ये धरती के किसी भी कोनो को टारगेट कर सकता हैं।

इसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है

यह लगभग 10 टन तक का पेलोड ले जाने में सक्षम है

इसकी अनुमानित रेंज 10,000 से 18,000 किलोमीटर तक बताई जाती है

MIRV तकनीक से लैस है, जिससे यह एक साथ कई लक्ष्यों को निशाना बना सकती है

कुछ रिपोर्टों में इसकी क्षमता 35,000 किलोमीटर तक अपग्रेड होने का दावा किया गया है

वैश्विक सुरक्षा पर असर

सरमत मिसाइल की तैनाती की घोषणा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद गंभीर माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे रूस और पश्चिमी देशों के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा और तेज हो सकती है। अमेरिका और NATO देशों में इस कदम को लेकर निगरानी और रक्षा तैयारियों को और मजबूत करने की चर्चा शुरू हो गई है।

0 comments:

Post a Comment