LPG उपभोक्ताओं को बड़ा अपडेट! सरकार ने जारी किए नए रेट, तुरंत देखें

नई दिल्ली। देशभर के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव और ईरान युद्ध जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत में पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रही।

उन्होंने यह भी साफ किया कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और सरकार लगातार उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है। मंत्री के अनुसार भारत में गैस उत्पादन पहले की तुलना में काफी बढ़ चुका है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।

सिलेंडर के दाम

दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये का है। वहीं 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर 339 रुपये में उपलब्ध है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू सिलेंडर का दाम 950.50 रुपये है। यहां कमर्शियल सिलेंडर 3194 रुपये में मिल रहा है, जबकि 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर 352.50 रुपये का है।

गोरखपुर की बात करें तो यहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 975 रुपये पहुंच गई है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर 3255.50 रुपये में बिक रहा है। छोटा सिलेंडर यहां 360.50 रुपये का है।

पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 1002.50 रुपये है, जो कई बड़े शहरों से अधिक है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर 3346.50 रुपये में मिल रहा है।

कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 939 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3202 रुपये का है। वहीं बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 915.50 रुपये में उपलब्ध है।

जयपुर में घरेलू सिलेंडर 916.50 रुपये का बिक रहा है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3099 रुपये का है। हैदराबाद में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 965 रुपये तक पहुंच गई है।

सरकार का कहना है कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद देश में गैस सप्लाई सामान्य बनी हुई है और आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, इसके लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

0 comments:

Post a Comment