पहली भर्ती: BPSSC में 122 पदों पर बहाली
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC), पटना ने गृह विभाग के अंतर्गत हवलदार इंस्ट्रक्टर (Adhinayak Anudeshak) के 122 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह पद होम गार्ड सेवा संवर्ग से जुड़े हुए हैं और चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति कमांडेंट, बिहार होम गार्ड, पटना के अधीन की जाएगी।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवार 1 मई 2026 से 1 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जिसमें 100 अंकों की लिखित परीक्षा और 100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल है। यह भर्ती Level-4 पे मैट्रिक्स के तहत की जाएगी।
दूसरी भर्ती: DCPU गोपालगंज में 11 पद
इसी के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU), गोपालगंज ने भी विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 11 पदों को भरा जाएगा। इसमें 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट, MBBS और GNM/नर्सिंग डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gopalganj.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया हैं।
0 comments:
Post a Comment