1. आवेदन लिखने की समस्या होगी खत्म
अब सहयोग शिविर में आने वाले लोगों के लिए आवेदन लिखने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए क्लर्कों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि जिन लोगों को आवेदन लिखने में कठिनाई होती है, वे आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। इसके साथ ही प्री-प्रिंटेड फॉर्म भी उपलब्ध होंगे, जिनमें केवल जरूरी जानकारी भरकर आवेदन जमा किया जा सकेगा।
2. तुरंत ऑनलाइन पावती और डिजिटल प्रक्रिया
शिविर में जमा किए गए आवेदनों को मौके पर ही पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा और तुरंत पावती (रसीद) भी दी जाएगी। इससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज हो जाएगी और लोगों को अपने आवेदन की स्थिति आसानी से पता चल सकेगी।
3. लंबित मामलों का पहले से निपटारा
सरकार ने निर्देश दिया है कि शिविर से पहले ही संबंधित पंचायतों के लंबित मामलों की समीक्षा की जाए। इसके लिए जिलाधिकारी से लेकर अंचल अधिकारी तक सभी स्तर पर कार्रवाई तेज करने को कहा गया है, ताकि शिविर में अधिक से अधिक मामलों का समाधान किया जा सके।
4. 30 दिन में समाधान अनिवार्य
अब किसी भी आवेदन का निपटारा अधिकतम 30 दिनों के भीतर करना अनिवार्य कर दिया गया है। समय सीमा का पालन न करने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई, यहां तक कि निलंबन तक की व्यवस्था की जाएगी। इससे प्रशासनिक जवाबदेही और तेज होगी।
5. सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी
अब सहयोग शिविर केवल शिकायत निवारण तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि यह सरकारी योजनाओं के प्रचार और जागरूकता का केंद्र भी बनेंगे। यहां विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां लोगों को योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी। कृषि, पशुपालन, राजस्व, भूमि सुधार और अन्य विभागों की सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी।
6. बेहतर सुविधाएं और डिजिटल व्यवस्था
शिविर स्थलों पर अब बेहतर सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। गर्मी को देखते हुए पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अस्थायी मजबूत शिविर बनाए जाएंगे। साथ ही इंटरनेट, लैपटॉप और प्रिंटर जैसी डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे पूरा काम ऑनलाइन और तेज गति से हो सके।

0 comments:
Post a Comment