मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर आर्थिक मामलों में फायदेमंद साबित हो सकता है। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। लंबे समय से चल रही परेशानियां कम होंगी और मानसिक शांति महसूस होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर विशेष शुभ माना जा रहा है क्योंकि बुध इनके स्वामी ग्रह हैं। करियर में नई पहचान मिल सकती है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापार में नई योजनाएं लाभ दे सकती हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ और नए संपर्क बनने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का गोचर बेहद लाभकारी माना जा रहा है। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

0 comments:
Post a Comment