नए हाईवे और बाईपास से आसान होगा सफर
सड़क निर्माण विभाग ने बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए कई शहरों में नए बाईपास बनाने की योजना तैयार की है। बेतिया, समस्तीपुर और औरंगाबाद जैसे क्षेत्रों में बाईपास बनने से शहरों के अंदर जाम की समस्या कम हो सकती है। बाईपास बनने से भारी वाहनों को शहर के बाहर से निकाला जा सकेगा।
जयनगर में पुल और बाईपास की बड़ी योजना
जयनगर में कमला नदी पर नए पुलों के निर्माण के साथ शहर के लिए बाईपास बनाने की तैयारी है। इस परियोजना की लागत 2200 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इससे क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और आसपास के इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
डुमरांव, बिक्रमगंज-जहानाबाद में ROB
राज्य सरकार ने रेलवे क्रॉसिंग की समस्या को दूर करने के लिए कई जगह रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनाने की योजना भी बनाई है। डुमरांव, बिक्रमगंज और जहानाबाद में बनने वाले ओवरब्रिज से लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी।
इन बड़े प्रोजेक्ट पर रहेगा फोकस
1 .अरवल-बिहार शरीफ रोड: लगभग 89 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर करीब 3844 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
2 .मसरख-चकिया-भित्था मोर रोड: करीब 146 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की अनुमानित लागत 8671 करोड़ रुपये से अधिक है।
3 .बारबीघा-पंजवारा सड़क और सतीघाट पुल: इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 974 करोड़ रुपये बताई गई है।

0 comments:
Post a Comment