खुशखबरी की बड़ी सौगात! बिहार में आई 2 नई भर्ती, करें आवेदन

पटना। बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। राज्य में दो अलग-अलग विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) और बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने अलग-अलग पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1 .BPSC में प्रोफेसर पदों पर भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत कुल 13 पदों को भरा जाएगा। उच्च शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर है। इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में एमफिल या पीएचडी जैसी शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। चयन प्रक्रिया आयोग द्वारा तय नियमों के आधार पर पूरी की जाएगी।

आवेदन की तारीख: BPSC भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 30 जून 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करना होगा।

2 .BPSSC में कंपनी कमांडर के पदों पर मौका

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने भी युवाओं के लिए भर्ती का अवसर दिया है। BPSSC की इस भर्ती के जरिए कंपनी कमांडर के कुल 65 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पुलिस सेवा में करियर बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण मौका है।

कब से शुरू होगा आवेदन: BPSSC कंपनी कमांडर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

0 comments:

Post a Comment