यूपी की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 12वीं पास को मिलेगी नौकरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका सामने आया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत राज्य के कई जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती में खास बात यह है कि 12वीं पास महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं।

1 .मेरठ जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 180 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती जिले के 13 बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में की जाएगी। आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2026 के अनुसार 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार 27 जून 2026 से 17 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

2 .इसके अलावा बागपत और कन्नौज जिले में भी महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर आया है। बागपत में कुल 635 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 261 आंगनवाड़ी कार्यकत्री और 374 सहायिका के पद शामिल हैं। वहीं कन्नौज में 125 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। दोनों जिलों में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर पाएंगी।

3 .बिजनौर और कानपुर नगर में भी आंगनवाड़ी भर्ती के तहत बड़ी संख्या में पदों को भरा जाएगा। दोनों जिलों को मिलाकर कुल 787 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के पद शामिल हैं। यहां भी आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है।

4 .ललितपुर जिले में भी आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 75 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए महिला उम्मीदवार का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के समय शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

उत्तर प्रदेश में निकली यह आंगनवाड़ी भर्ती उन महिलाओं के लिए अच्छा अवसर है, जो नौकरी की तलाश कर रही हैं। अलग-अलग जिलों में निकली इन भर्तियों से बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

0 comments:

Post a Comment