यूपी-बिहार में 2 बड़ी भर्तियां शुरू, युवाओं के लिए बंपर खुशखबरी

न्यूज डेस्क। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे यूपी और बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दोनों राज्यों में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बिहार में पुलिस विभाग से जुड़ी भर्ती निकली है, वहीं उत्तर प्रदेश में पीसीएस परीक्षा के जरिए ग्रुप A और ग्रुप B पदों पर नियुक्ति का रास्ता खुल गया है। इन भर्तियों के जरिए योग्य और ग्रेजुएट उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर मिल सकता है।

1 .बिहार में कंपनी कमांडर पदों पर भर्ती

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 65 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होना जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन उम्मीदवारों को BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

2 .यूपी में PCS 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS 2026 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए राज्य में विभिन्न ग्रुप A और ग्रुप B राजपत्रित पदों पर चयन किया जाएगा। इस बार करीब 500 पदों पर भर्ती होने की संभावना है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है।

21 से 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

UPPSC PCS 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के पास आवेदन जमा करने के लिए 27 जुलाई 2026 तक का समय रहेगा। इसके बाद आवेदन में सुधार या संशोधन के लिए 3 अगस्त 2026 तक मौका दिया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment