बिहार ने नई व्यवस्था होगी लागू, फैक्ट्री मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी

पटना। बिहार सरकार ने राज्य के उद्योग क्षेत्र को लेकर एक नई पहल शुरू की है। अब फैक्ट्रियों की जांच प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और आसान बनाने की तैयारी है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद कारखाना संचालकों को अचानक निरीक्षण और अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

अब अचानक नहीं होगी जांच

नई प्रणाली में फैक्ट्री निरीक्षण को पहले से तय प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। किस अधिकारी को किस कारखाने की जिम्मेदारी मिलेगी, यह ऑनलाइन सिस्टम के जरिए तय होगा। फैक्ट्री संचालक को पहले ही अधिकारी की जानकारी और निरीक्षण की तारीख उपलब्ध कराई जाएगी। इससे जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।

15 दिन पहले मिलेगी सूचना

नई व्यवस्था के तहत फैक्ट्री को निरीक्षण से करीब 15 दिन पहले ऑनलाइन सूचना भेजी जाएगी। इसके बाद अधिकारी जांच पूरी करेंगे और निरीक्षण रिपोर्ट भी डिजिटल पोर्टल पर दर्ज करेंगे। रिपोर्ट जमा करने के लिए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा का पालन करना होगा।

कर्मचारियों की सुविधाओं की जांच

अब निरीक्षण के दौरान सिर्फ फैक्ट्री की व्यवस्था ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर भी नजर रखी जाएगी। जांच में देखा जाएगा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल रहा है या नहीं, पीएफ (PF) की राशि जमा हो रही है या नहीं, फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। अगर कोई कमी मिलती है तो उसे ऑनलाइन माध्यम से सुधारने का निर्देश दिया जाएगा।

ऑनलाइन शिकायत की मिलेगी सुविधा

नई व्यवस्था में श्रमिकों को भी अपनी समस्याएं दर्ज कराने का मौका मिलेगा। कर्मचारी ऑनलाइन शिकायत कर सकेंगे, जिससे विभाग सीधे कार्रवाई कर सकेगा। इससे श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा मजबूत होने की उम्मीद है।

0 comments:

Post a Comment