मनरेगा की जगह लेगी नई योजना
अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा योजना संचालित थी। नई व्यवस्था के तहत VB-G RAM G को लागू किया जा रहा है। सरकार इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है। योजना के जरिए ग्रामीण परिवारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उन्हें स्थायी आजीविका से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
100 दिन की जगह अब 125 दिन रोजगार
नई योजना में ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की गारंटी अवधि बढ़ाई गई है। पहले जहां 100 दिनों तक रोजगार का प्रावधान था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इससे ग्रामीण मजदूरों और परिवारों को ज्यादा दिनों तक काम मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त रोजगार दिवस मिलने से उनकी आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी
गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से लोगों का पलायन कम करने में मदद मिल सकती है। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से योजना को सुचारू रूप से लागू करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाया जाए।
सरकार का आत्मनिर्भर गांव बनाने पर जोर
सरकार का लक्ष्य है कि VB-G RAM G के जरिए गांवों में रोजगार और विकास दोनों को बढ़ावा दिया जाए। बेहतर रोजगार व्यवस्था से ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और गांवों की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। 1 जुलाई से शुरू होने वाली यह योजना उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती है।

0 comments:
Post a Comment