UPSC की ओर से जारी भर्ती में ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर समेत कई पद शामिल हैं। अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
1 .ड्रग इंस्पेक्टर और असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती
UPSC Recruitment 2026 के तहत ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर और अन्य पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में करीब 450 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए बी.फार्मा जैसी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। वहीं असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए बीटेक/बीई डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा कुछ पदों के लिए एलएलबी और एमएससी जैसी योग्यता भी मांगी गई है। यानी अलग-अलग क्षेत्रों के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।
2 .UPSC में 538 पदों पर भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विज्ञापन संख्या 06/2026 जारी कर 538 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत केंद्र सरकार के 30 से अधिक मंत्रालयों और विभागों में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस वैकेंसी में सिविल एविएशन, डिफेंस, फॉरेंसिक साइंस, कृषि, खनन, कानून और शिक्षा समेत कई क्षेत्रों से जुड़े पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और पात्रता शर्तें भी अलग निर्धारित की गई हैं।
इच्छुक उम्मीदवार UPSC के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पद के अनुसार योग्यता, अनुभव और अन्य जरूरी जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment