15 अगस्त को भूमिहीन परिवारों को मिलेगा जमीन
भूमिहीन परिवारों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराने की योजना के तहत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जमीन वितरण की तैयारी की जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि जिन परिवारों के पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं है, उन्हें आवास बनाने में मदद मिल सके। इसके लिए अभियान बसेरा-3 को आगे बढ़ाया जाएगा।
बिहार में इन गरीब परिवारों को मिलेगा बड़ा फायदा
इस पहल से उन परिवारों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से आवास के लिए जमीन का इंतजार कर रहे हैं। जमीन मिलने के बाद वे अपना घर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
45 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन का हुआ अधिग्रहण
वहीं, राज्य सरकार के अनुसार अब तक उद्योगों और केंद्र व राज्य सरकार की अलग-अलग परियोजनाओं के लिए हजारों एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। इन जमीनों का इस्तेमाल सड़क, रेलवे, एक्सप्रेसवे, उद्योग और अन्य विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। इससे बिहार में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
भूमि अधिग्रहण में दिया गया बड़ा मुआवजा
भूमि अधिग्रहण के बदले प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी पूरी की गई है। सरकार की ओर से बताया गया कि अब तक करीब 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है। इससे जमीन देने वाले परिवारों को आर्थिक सहायता मिली है और विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।
कई बड़े प्रोजेक्ट के लिए जुटाई गई जमीन
सरकार ने बताया कि कई जिलों में अलग-अलग योजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई है। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे, एक्सप्रेसवे, सिंचाई परियोजनाएं, हवाई अड्डे और अन्य सरकारी योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य में यातायात, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment