मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की स्थिति फिलहाल आजमगढ़, अयोध्या और बरेली के आसपास बनी हुई है। अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों में मानसून प्रदेश के अन्य हिस्सों तक तेजी से पहुंचेगा। जुलाई के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने के संकेत हैं।
26 जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 26 जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक के कई जिले शामिल हैं। बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने और मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।
बारिश की संभावना वाले प्रमुख जिलों में गोरखपुर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, झांसी, महोबा, ललितपुर, वाराणसी, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, देवरिया समेत कई जिले शामिल हैं।
बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी
मौसम विभाग ने कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी है। मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज सहित करीब 29 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। जौनपुर, चंदौली, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, बांदा, संत कबीर नगर समेत कई इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है।
अगले 24 घंटे में और बढ़ेगा मानसून
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मानसून प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों तक पहुंच सकता है। पूर्वी यूपी के कई इलाकों में सुबह से बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बारिश होने से किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment