अब सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा अंतर
नए नियम के अनुसार अब ग्राहकों को दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए पहले से ज्यादा इंतजार करना होगा। शहरी क्षेत्रों में एक सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग के लिए 25 दिन का अंतर रखा गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में यह अवधि 45 दिन तक हो सकती है। सरकार का उद्देश्य गैस की सही खपत और वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
OTP के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर
अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी प्रक्रिया को और सुरक्षित बनाया गया है। सिलेंडर बुक करने के बाद ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। डिलीवरी के समय ग्राहक को यह OTP बताना होगा। OTP सत्यापन के बाद ही सिलेंडर सौंपा जाएगा। इससे गलत डिलीवरी और गैस की कालाबाजारी रोकने में मदद मिलेगी।
PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम
जिन घरों में PNG गैस कनेक्शन लग चुका है, उनके लिए भी नया नियम लागू किया गया है। ऐसे ग्राहकों को तय समय के अंदर अपना LPG सिलेंडर कनेक्शन जमा करना होगा। सिलेंडर जमा करने के बाद ट्रांसफर वाउचर दिया जाएगा, जिसकी मदद से भविष्य में जरूरत पड़ने पर दोबारा LPG कनेक्शन लिया जा सकेगा।
गैस कनेक्शन को आधार से जोड़ना जरूरी
अब LPG उपभोक्ताओं के लिए गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी किया गया है। आधार लिंक नहीं होने पर बुकिंग प्रक्रिया में परेशानी आ सकती है। इसके अलावा एक मोबाइल नंबर से एक ही LPG कनेक्शन लिंक करने का नियम भी लागू किया गया है।
एक साल में मिलेंगे सीमित एलपीजी सिलेंडर
घरेलू LPG कनेक्शन पर एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 12 सिलेंडर बुक करने की सीमा तय है। इससे ज्यादा सिलेंडर के लिए अलग नियम लागू हो सकते हैं। वहीं अगर कोई व्यक्ति घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल व्यावसायिक कामों के लिए करता पाया जाता है तो जांच के बाद कनेक्शन पर कार्रवाई की जा सकती है।
उज्ज्वला योजना वालों के लिए e-KYC जरूरी
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी ध्यान देना होगा। उन्हें तय समय सीमा के अंदर आधार आधारित e-KYC पूरी करनी होगी। e-KYC नहीं कराने पर सब्सिडी प्रभावित हो सकती है और लंबे समय तक लापरवाही करने पर कनेक्शन से जुड़ी परेशानी आ सकती है।

0 comments:
Post a Comment