केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: इन कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर एक अहम फैसला लिया है, जिससे कुछ सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई है, लेकिन एक विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को OPS में शामिल करने का रास्ता साफ किया गया है।

अनुकंपा नियुक्ति वाले कर्मचारियों को राहत

केंद्र सरकार के पेंशन विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, जिन कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति आवेदन 31 दिसंबर 2003 या उससे पहले जमा किए गए थे, उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल सकता है। भले ही उनकी नियुक्ति 1 जनवरी 2004 के बाद हुई हो। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में नियुक्ति की तारीख के बजाय आवेदन जमा करने की तारीख को आधार माना जाएगा। इससे लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति खत्म होने की उम्मीद है।

NPS लागू होने के बाद बनी थी स्थिति

बता दें कि केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2004 से नई पेंशन प्रणाली (NPS) लागू की थी। इसके बाद नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलता था। लेकिन कई अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में आवेदन पहले किए गए थे और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने में समय लगने के कारण नियुक्ति बाद में हुई। ऐसे कर्मचारियों को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही थी कि उन्हें OPS का लाभ दिया जाए।

हजारों कर्मचारियों को मिल सकती है राहत

सरकार के इस फैसले से उन कर्मचारियों और उनके परिवारों को फायदा मिल सकता है, जो वर्षों से पुरानी पेंशन व्यवस्था में शामिल होने की मांग कर रहे थे। अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता देना होता है, जिनके कमाने वाले सरकारी कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु हो जाती है या वह किसी कारण से सेवा जारी रखने में सक्षम नहीं रहते।

0 comments:

Post a Comment