बिहार के 32 जिलों में कल मौसम का कहर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

पटना। मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 जून को लेकर बिहार के मौसम को लेकर बड़ा पूर्वानुमान जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका को देखते हुए कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

येलो अलर्ट वाले जिले

मौसम विभाग ने बिहार के पटना, जहानाबाद, अरवल, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर शामिल हैं। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही भारी बारिश और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है।

11 जून का मौसम पूर्वानुमान

11 जून को पूरे बिहार में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। राज्य के लगभग सभी जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा। पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर और बांका जैसे जिलों में वज्रपात और बारिश की संभावना अधिक बनी हुई है।

0 comments:

Post a Comment