अहमदाबाद: 173 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया शुरू

अहमदाबाद। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुजरात से अच्छी खबर है। गुजरात गौण सेवा पसंदगी मंडल (GSSSB) ने म्युनिसिपल सैनिटरी इंस्पेक्टर और सैनिटरी सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। संशोधित अधिसूचना के अनुसार अब कुल 173 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत क्लास-3 श्रेणी के निम्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

म्युनिसिपल सैनिटरी इंस्पेक्टर

सैनिटरी सब इंस्पेक्टर

भर्ती का विज्ञापन क्रमांक 349/202526 के तहत जारी किया गया है।

कुल कितने पद हैं?

संशोधित अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान में अब कुल 173 पद शामिल हैं। यह भर्ती राज्य के विभिन्न शहरी निकायों में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास निम्न में से निर्धारित योग्यता होना आवश्यक है। 12वीं (HSC) उत्तीर्ण, मान्यता प्राप्त संस्थान से सैनिटरी इंस्पेक्टर डिप्लोमा, या आईटीआई हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर प्रमाणपत्र, आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को विस्तृत पात्रता शर्तों की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 जुलाई 2026 (दोपहर 2:00 बजे)

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे)

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे)

0 comments:

Post a Comment