सरकारी नौकरी की बड़ी खुशखबरी! ISRO में 242 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

Job News: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। अंतरिक्ष विभाग के तहत असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA) और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 242 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत विभिन्न प्रशासनिक पदों को भरा जाएगा, जिनमें शामिल हैं असिस्टेंट (Assistant), अपर डिवीजन क्लर्क (Upper Division Clerk-UDC), जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, ये नियुक्तियां देशभर में ISRO के विभिन्न केंद्रों और स्वायत्त संस्थानों में की जाएंगी।

कुल कितने पद हैं?

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान में कुल 242 पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैसन, हैदराबाद, महेंद्रगिरि, नई दिल्ली, श्रीहरिकोटा, तिरुवनंतपुरम सहित अन्य केंद्रों पर की जा सकती है।

वेतन कितना मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल-4 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इस स्तर पर न्यूनतम बेसिक वेतन 25,500 रुपये प्रतिमाह होगा। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) तथा अन्य सरकारी सुविधाएं भी नियमानुसार मिलेंगी।

आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरना होगा। आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 16 अगस्त 2026

0 comments:

Post a Comment