इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया केवल वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के आधार पर पूरी होगी।
111 पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार कुल 111 प्राचार्य पद भरे जाएंगे। इनमें 89 पद सह-शिक्षा (Co-education) डिग्री कॉलेजों के लिए, 22 पद महिला डिग्री कॉलेजों के लिए निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती सहायता प्राप्त (Aided) डिग्री कॉलेजों में की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास निर्धारित शैक्षणिक और अनुभव संबंधी योग्यता होना अनिवार्य है। प्रमुख पात्रताएं इस प्रकार हैं। मान्यता प्राप्त संस्थान से Ph.D. की डिग्री। विश्वविद्यालय, महाविद्यालय या उच्च शिक्षण संस्थान में प्रोफेसर या एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कम से कम 15 वर्ष का शिक्षण या शोध अनुभव। पीयर-रिव्यू या यूजीसी सूचीबद्ध जर्नल्स में कम से कम 10 शोध प्रकाशन। निर्धारित मानकों के अनुसार न्यूनतम 110 रिसर्च स्कोर (API)।
आयु सीमा
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 1 जुलाई 2026 के अनुसार 62 वर्ष निर्धारित की गई है। अन्य नियम आयोग की अधिसूचना के अनुसार लागू होंगे।
मिलेगा आकर्षक वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-14 के तहत वेतन मिलेगा। इस पद का वेतनमान 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। इसके साथ नियमानुसार अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
ऑनलाइन ही होगा आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को पहले OTR (One Time Registration) पूरा करना होगा, इसके बाद ही आवेदन पत्र भर सकेंगे। आवेदन करते समय सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करना जरूरी होगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment