1 .सभी पात्र परिवारों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। इन्हे अंत्योदय राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ समयबद्ध तरीके से दिया जाए
2 .कौशल प्रशिक्षण पर भी रहेगा फोकस
सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक सहायता देना ही नहीं, बल्कि इन परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना भी है। इसी उद्देश्य से 10.60 लाख परिवारों के कम से कम एक सदस्य को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने की योजना बनाई गई है, ताकि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
3 .विकास परियोजनाओं की हुई समीक्षा
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रही प्रमुख एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की भी समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विभिन्न लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 31 जुलाई तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके। इसके साथ ही लखनऊ नाइट सफारी, ग्रेटर नोएडा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब, औद्योगिक परियोजनाओं और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों को भी निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
4 .बिजली, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर जोर
बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी विद्युत फीडरों का विश्लेषण कर सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों तथा होटलों में अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

0 comments:
Post a Comment