अलर्ट वाले जिलों में पटना, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद, गया, नवादा और शिवहर शामिल हैं।
18 सितंबर तक बदलता रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 15 से 18 सितंबर तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। 16 सितंबर को सीमांचल के कुछ जिलों में तेज बारिश, जबकि 17 सितंबर को मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और खगड़िया में भारी बारिश के आसार हैं। 18 सितंबर को पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
बारिश के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। राज्य में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 24 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आंधी और बिजली चमकने के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। किसानों को भी बारिश और वज्रपात के दौरान खेतों में काम नहीं करने की अपील की गई है।

0 comments:
Post a Comment