मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में बारिश के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है। दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं।
हालांकि, 19 और 20 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम के अधिकतर शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान करीब 32 डिग्री अधिकतम और 24 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रह सकता है।
किसानों और लोगों को सावधानी की सलाह
मौसम को देखते हुए किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आंधी या बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ और कमजोर ढांचों के पास जाने से बचें। किसानों को भी अपने जिले का मौसम अपडेट और स्थानीय चेतावनी देखकर ही जरूरी काम करने की सलाह दी गई है।

0 comments:
Post a Comment